नई दिल्ली १७ दिसंबर २५ * यूपीआज तक न्यूज़ चैनल पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह संसद कला पर महोत्सव। ...
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज संसद कला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘वीर रंग – ऑपरेशन सिंदूर’ चित्रकला प्रदर्शनी में सहभागिता की। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित यह प्रदर्शनी सशस्त्र बलों के शौर्य, बलिदान और सेवा भावना को कला के सशक्त माध्यम से प्रस्तुत करती है, जो राष्ट्र की सामूहिक स्मृति और गौरव को सुदृढ़ करती है। कार्यक्रम देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा उनकी प्रेरक गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है। 🇮🇳
More Stories
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*