नई दिल्ली १ जनवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह की देश–राज्यों से बड़ी खबरें। .
अंग्रेजी नववर्ष 01 जनवरी 2026, गुरुवार⤵️
● देशभर में नए साल का जश्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
● समुद्र में भारत की विरासत यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने INSV कौंडिन्य टीम की सराहना की, 2026 के लिए दी शुभकामनाएं
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर INSV कौंडिन्य की तस्वीर साझा कर समुद्र यात्रा कर रही टीम के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की
● अमित शाह बोले ममता सरकार में मां, माटी और मानुष असुरक्षित, भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा इस बार सरकार बनाना तय
● इस साल पांच राज्यों के चुनाव तय करेंगे सियासी दिशा, बंगाल और केरल में गठबंधन की अग्निपरीक्षा
● 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सेना के मूक योद्धा करेंगे कदमताल, ऊंट, घोड़े और श्वानों की ताकत दिखेगी
● केंद्र सरकार ने मानसून आपदा से प्रभावित जम्मू-कश्मीर को 1430 करोड़ रुपये की मदद दी, 944 करोड़ की पहली किस्त जारी
● सेना ने 2026–27 को नेटवर्किंग और डाटा सेंट्रिसिटी वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया, युद्ध प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी
● ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संकल्प का प्रतीक, रक्षा मंत्रालय बोला—दुनिया को साफ संदेश गया कि भारत आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा
● रक्षा मंत्रालय ने कहा ऑपरेशन सिंदूर भारत के सैन्य इतिहास का निर्णायक अध्याय बनेगा, यह साहस और सटीकता का प्रतीक है
● खरगे बोले 2025 में देश पर भाजपा की लूट हावी रही, जवाब में नड्डा ने कहा जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया
● 26/11 आतंकी कसाब को पकड़ने वाले आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते बने महाराष्ट्र के नए डीजीपी, नए साल में संभालेंगे कार्यभार
● गोवा अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था नाइट क्लब, अवैध निर्माण की पुष्टि जांच रिपोर्ट में
● नए साल पर दिल्ली में शीतलहर का असर, बारिश से ठंड और बढ़ेगी, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
● नए साल पर महंगाई का झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 111 रुपये महंगा, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*