November 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली ● भारत ने चौथी बार महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती, फाइनल में चीन को 3-1 से हराया, दीपिका ने दो गोल किए

● भारत पहली पारी में 246 रन पर ऑलआउट, ध्रुव जुरेल 88 रन बनाकर 12 रन से शतक चूके, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 3 विकेट पर 115 रन, कुल बढ़त 227 रन की हुई, आकाशदीप चोटिल होकर बाहर, उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा कनक्शन विकल्प के रूप में खेल रहे हैं

● गोरखपुर को आज 17,650 करोड़ रुपये के निवेश की सौगात, सीएम योगी पांच कंपनियों के साथ करेंगे एमओयू, रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद

● मन की बात का 140वां एपिसोड आज, जनगणना की शुरुआत, सर्दियों में देखभाल और एआई पर विचार रख सकते हैं पीएम मोदी

● समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार के विधेयकों के खिलाफ मतदान का फैसला किया, मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने सभी सांसदों को पूरे सत्र में सदन में मौजूद रहने और विरोध में वोट करने का निर्देश दिया

● राहुल गांधी बोले- परिसीमन विधेयक लोकतंत्र खत्म कर देगा, भाजपा चुनावी नक्शा बदलकर फायदा उठाना चाहती है, मैं नहीं डरता, युवा मेरे साथ

● भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले- प्रधानमंत्री बनने की उतावली में झूठ बोलने पर आमादा हैं राहुल

● मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी माथापच्ची, डीएमके और एनसीपी-एसपी को नए साल से पहले मंत्री पद मिलने का भरोसा

● कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज चेन्नई और मुंबई जाएंगे, एमके स्टालिन और शरद पवार से करेंगे मुलाकात, परिसीमन विधेयक पर होगी चर्चा, सोनिया गांधी भी साथ जा सकती हैं

● दिल्ली में मकान में आग लगने से चार की मौत, दो घायल, पहली मंजिल पर सो रहे थे सभी, ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट से आग लगने की आशंका

● एटीएम से महीने में पांच मुफ्त लेनदेन के बाद प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये शुल्क, बैंक लिमिट खत्म होने का अलर्ट देंगे, असफल लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं

● स्पेन में आज मतदान, सर्वे में प्रधानमंत्री की पार्टी पीछे, दक्षिणपंथी पार्टी को मिल सकती है बढ़त

● अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर उतरने वाली उड़ानें वापस भेजीं, दुकानों में सामान गिरा

Taza Khabar