नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दावली आयोग शिक्षा-मंत्रालय नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.सुनील कुमार सिंह के पदभार ग्रहण पर हुआ अभिनंदन समारोह ।
नई दिल्ली 26 नवंबर 2026 को वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.सुनील कुमार सिंह के पदभार संभालने पर आयोग परिवार व शिक्षाविदों द्वारा अभिनंदन समारोह किया गया आयोजित। जिसमें शैक्षणिक जगत के प्रतिष्ठित विद्वानों, शिक्षाविदों,आयोग अधिकारियों कर्मचारियों तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सदस्यों ने समारोह दौरान आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो.हितेन्द्र कुमार मिश्रा ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.सुनील कुमार सिंह का अभिनंदन करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए दी हार्दिक शुभकामनाएँ। वहीं वरिष्ठ सहायक निदेशक दीपक कुमार अतिरिक्त आयोग उपनिदेशक डॉ धर्मेंद्र कुमार,उपनिदेशक मोहलाल मीना के अलावा समस्त सहायक निदेशकों में डॉ अशोक एन.सेलवटकर,मोहिंदर भरल, जय सिंह रावत,शैलेन्द्र सिंह, विजयराज सिंह शेखावत,सुमित भारती,सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ.आकाश मोहन रावत आयोग की प्रशासनिक अधिकारी रवि माला सहित अनुभागीय कर्मचारियों के अलावा,विभिन्न अनुभाग के अधिकारियों व अन्य कार्मिकों ने सामूहिक रूप से पुष्प भेंट करके नवनियुक्त अध्यक्ष का तहेदिल से किया हार्दिक अभिनंदन। दिल्ली विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालयों के अनेक प्रतिष्ठित प्रोफेसरों,शिक्षाविदों व विद्वानों में स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज से डॉ. छगनलाल,दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो.अजय मिश्रा,केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से सत्य पाल अरोड़ा,रिटायर्ड उपनिदेशक राकेश रेणु,भारत सरकार निदेशक राजेश कुमार,इंडिया टुडे वरिष्ठ संपादक डॉ.मनीष मोहन ने अपनी उपस्थिति की जाहिर। प्रो. सुनील कुमार सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षाविदों व आयोग परिवार के समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों के प्रति किया आभार व्यक्त। उन्होंने संबोधन दौरान अपने कार्यकाल में वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के उद्देश्यों व अधिदेश की पूर्ति के अलावा आयोग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करके उन्हें धरातल पर बेहतरीन रूप से उतारने तथा आयोग के कार्यों को गतिशीलता व सार्थक दिशा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का विश्वास दिलाया आयोग के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों,विशेषज्ञों,शिक्षाविदों व विभिन्न विश्वविद्यालयों के सहयोग और समन्वय से आयोग भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दावली के विकास, निर्माण,मानकीकरण व व्यापक प्रसार के अपने महत्वपूर्ण दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। बता दें,राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप भारतीय भाषाओं में उच्च शिक्षा,विज्ञान एवं तकनीकी विषयों के अध्ययन अध्यापन को सुगम बनाने व ज्ञान विज्ञान की सामग्री को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दावली आयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दृष्टि से नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करना आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। वहां उपस्थितजनों में सभी अतिथियों व आयोग परिवार सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोग की गतिविधियों के विस्तार,कार्य क्षमता में वृद्धि और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति विश्वास जताया। कार्यक्रम के आखिरी चरण में आयोग परिवार ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.सुनील कुमार सिंह को उनके सफल, सार्थक प्रेरणादायक अग्रसरित कार्यकाल के लिए दी ढेरों शुभ मंगलकामनाएं। कुल मिलाकर समारोह का संपूर्ण वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण,आत्मीय व गरिमामयी व सकारात्मक स्वरूप धारण किए नजर आया।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26**101 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, साइबर टीम ने बरामद किए 101 मोबाइल**
प्रयागराज 28 नवम्बर 26*प्रयागराज से पुराना नाता, अब पुलिस कमिश्नर बनकर लौटे मोहित अग्रवाल*
बिहार 28 नवम्बर 26*विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए