नई दिल्ली 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
नई दिल्ली ●सेंसेक्स 750 अंक चढ़कर 75,250 पर पहुंचा, निफ्टी में भी 240 अंकों की तेजी के साथ 23,290 पर कारोबार, वाहन और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी
● महंगाई और वैश्विक तनाव के बावजूद अक्टूबर में जमकर खरीदारी, जीएसटी संग्रह में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कार बिक्री, यूपीआई और बिजली खपत ने भी बनाया रिकॉर्ड
● आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराने की आशंका, तीन एनडीआरएफ टीमें तैनात, विजयवाड़ा में 10 उड़ानें रद्द, चेन्नई में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
● रिपोर्ट- नेतन्याहू आइजनकोट के साथ सरकार बनाने को तैयार, अरब पार्टियों के विपक्ष को मिले समर्थन के बीच चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं
● राजस्थान के झुंझुनूं में करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत, सड़क निर्माण के दौरान मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे
● बंगाल विधानसभा के वॉशरूम में कैंटीन कर्मचारी का शव मिला, 15 साल से कर रहे थे नौकरी, शरीर पर चोट के निशान नहीं, डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच की
● आजम खान ने ईडी की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, रिहाई के 40 मिनट बाद हुई थी गिरफ्तारी, शीर्ष अदालत इसी सप्ताह करेगी सुनवाई
● रामलीला मैदान में भीड़ के दावे पर किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर तंज, बोले- एआई से बनाई गई तस्वीर तो ठीक से तैयार कर लेते
● समुद्री ताकत बढ़ाने की दिशा में भारत की बड़ी पहल, नौसेना को मिलेंगे आठ अत्याधुनिक युद्धपोत, 53,866 करोड़ रुपये के करार
● कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन का विवाद गहराया, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृहमंत्री प्रियांक खरगे पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित स्टिंग मामले में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया
● कुमारस्वामी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया के खिलाफ गंदी राजनीति करने का आरोप, कांग्रेस नेता बोले- जांच अभी खत्म नहीं हुई, यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर बाकी है
● कर्नाटक के स्टिंग ऑपरेशन विवाद में एचडी कुमारस्वामी ने राज्य सरकार पर उन्हें फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया, मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज
● भास्कर सर्वे- पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का अनुमान, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, भाजपा और अमृतपाल की पार्टी को लेकर भी सर्वे में आकलन
● आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले तीनों विधायक भाजपा में शामिल, विधायकों ने पंजाब सरकार पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया, तीनों ने पिछले दो दिनों में दिया था इस्तीफा
● इंदौर में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक शुरू, डॉ. मोहन भागवत भी होंगे शामिल, 408 पदाधिकारी संगठन विस्तार और सामाजिक अभियानों की समीक्षा करेंगे, देश में दैनिक शाखाओं की संख्या एक लाख एक हजार से अधिक
● इंडिया ब्लॉक की रैली से 11 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का दावा, व्यापारी संगठन के मुताबिक रविवार को दिल्ली के 20 बड़े बाजारों की ढाई लाख दुकानें बंद रहीं
● हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा आज, एसआईआर को लेकर कांग्रेस के कथित झूठे नैरेटिव का देंगे जवाब
● अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं का किया निपटारा, कहा- आरोपों के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं, जांच मजिस्ट्रेट को सौंपी गई, मजिस्ट्रेट करेंगे आगे की कार्रवाई
[02/11, 17:19] +91 99395 48053: *दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
👇
================================
*1* राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं का किया निपटारा, कहा- आरोपों के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं
*2* अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मजिस्ट्रेट को सौंपी जांच की कमान,
*3* हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘पदयात्रा’ आज, SIR पर कांग्रेस के ‘झूठे नैरेटिव’ का देंगे जवाब
*4* दावा- इंडिया ब्लॉक की रैली से ₹11,000 करोड़ का नुकसान, व्यापारी संगठन बोले- रविवार को दिल्ली के 20 बड़े बाजारों की 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं
*5* इंदौर में RSS की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन भागवत शामिल, 408 पदाधिकारी संगठन विस्तार-सामाजिक अभियानों की समीक्षा करेंगे; देश में दैनिक शाखाएं 1.01 लाख से अधिक
*6* AAP छोड़ने वाले तीनों विधायक BJP में शामिल, विधायक बोले- पंजाब में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा; तीनों ने पिछले दो दिन में इस्तीफा दिया
*7* भास्कर सर्वे-पंजाब में 2027 में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, AAP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, BJP डार्क हॉर्स, अमृतपाल की पार्टी खोल सकती है खाता
*8* कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन का विवाद गहराता जा रहा है,इसकी आंच केंद्रीय मंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी तक पहुंच गई है, मंत्री ने राज्य सरकार पर उन्हें फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृहमंत्री प्रियांक खरगे ने उन्हें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ हुए कथित स्टिंग ऑपरेशन में फंसाने की साज़िश रची है
*9* कुमारस्वामी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया के खिलाफ गंदी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच अभी खत्म नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि यह तो बस ट्रेलर है, अभी पूरी पिक्चर आनी बाकी है
*10* समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए भारत की पहल; नौसेना को मिलेंगे 8 अत्याधुनिक युद्धपोत, 53,866 करोड़ रुपए के करार
*11* ‘AI से बनाई गई तस्वीर तो ठीक से तैयार कर लेते’, रामलीला मैदान में भीड़ के दावे पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस का उड़ाया मजाक
*12* बंगाल विधानसभा के वॉशरूम में कैंटीन कर्मचारी का शव मिला, 15 साल से नौकरी कर रहे थे, शरीर पर चोट के निशान नहीं; डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची
*13* ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, रिहाई के 40 मिनट बाद हुई कार्रवाई, शीर्ष अदालत इसी हफ्ते करेगी सुनवाई
*14* राजस्थान में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, झुंझुनूं में सड़क बना रहे थे, मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई; नाराज गांव वाले धरने पर
*15* रिपोर्ट- नेतन्याहू आइजनकोट के साथ सरकार बनाने को तैयार, अरब पार्टियों के विपक्ष को मिले समर्थन से डरे; चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं
*16* आंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा, 3 NDRF टीमें तैनात, विजयवाड़ा में 10 फ्लाइट्स कैंसिल; चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल बंद
*17* महंगाई और दुनिया का तनाव बेअसर, अक्टूबर में जमकर खरीदारी, GST कलेक्शन 23% बढ़ा; कार बिक्री, UPI और बिजली की खपत ने भी रिकॉर्ड बनाया
*18* सेंसेक्स 750 अंक चढ़कर 75,250 पर कर रहा है कारोबार, निफ्टी भी 240 अंक ऊपर 23,290 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
==============================
[02/11, 17:30] +91 96615 42400: नेपाल के अपर डोल्पा इलाके में भारी बर्फबारी के कारण फंसे सभी छह भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें दुनाई लाया गया है।
डानिगाड इलाके में बर्फबारी की वजह से ट्रेकिंग के रास्ते बंद हो गए थे, जिसके बाद इन पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। जिला प्रशासन कार्यालय ने पुष्टि की है कि सभी छह लोग सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है।
इस बचाव अभियान को जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर अंजाम दिया।
[02/11, 17:30] +91 96615 42400: भारत का कोयला क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है। कैप्टिव एवं वाणिज्यिक खदानों से कोयले के उत्पादन और प्रेषण, दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 📈
कोयला उत्पादन में वृद्धि से आयात पर निर्भरता कम होने, आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ होने और बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत होने की उम्मीद है। साथ ही, यह औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चे माल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में भी योगदान देगी।
[02/11, 17:30] +91 96615 42400: सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक पर्यावरण अनुकूल पटाखे जलाने की अनुमति दी।
न्यायालय ने अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक और जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों और अधिसूचित मौन क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे जलाने पर रोक लगाई है।
न्यायालय ने लड़ियों वाले पटाखों के निर्माण और बिक्री रोक लगाई है। साथ ही, बेरियम वाले पटाखों और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान से स्वीकृत नहीं किए गए पटाखों के इस्लेमाल की अनुमति नहीं होगी।
[02/11, 17:31] +91 96615 42400: सरकार ने ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ के कार्यान्वयन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए एक व्यवस्थित, बहु-स्तरीय और समयबद्ध तंत्र स्थापित करते हुए, ‘VB-G RAM G – शिकायत निवारण नियम, 2026’ अधिसूचित किए हैं।
इन नियमों के तहत, नागरिकों की चिंताओं पर समय रहते ध्यान देने और कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए, जांच का काम 7 कार्य दिवसों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए और शिकायतों का समाधान 15 दिनों के भीतर हो जाना चाहिए।
[02/11, 17:31] +91 96615 42400: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ अमरीकी सैन्य अभियान का बचाव करते हुए दावा किया है कि ईरान ने अपने रडार सिस्टम, विमान-रोधी क्षमताएं और नेतृत्व खो दिया है।
कल होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले आयोवा और कंसास में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए, ट्रम्प ने चीन और रूस की जासूसी को लेकर जताई गई चिंताओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इन दोनों देशों पर, जितना ये देश अमरीका पर नजर रखते हैं, उससे कहीं ज्यादा प्रभावी ढंग से नजर रखती हैं।
[02/11, 17:31] +91 96615 42400: सिक्किम दौरे के दूसरे दिन, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने तिंगदा स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का दौरा किया और वहां के छात्रों तथा स्कूल स्टाफ से बातचीत की।
[02/11, 17:31] +91 96615 42400: देश में इस वर्ष अक्टूबर के दौरान सकल वस्तु और सेवा कर (GST) संग्रह में पिछले वर्ष अक्टूबर की तुलना में लगभग 23% की वृद्धि दर्ज की गई है। जीएसटी संग्रह बढ़कर 2 लाख 31 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसकी प्रमुख वजह घरेलू आर्थिक गतिविधियों में तेजी और आयात से मिलने वाले कर राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि है।
आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में घरेलू बिक्री से जीएसटी राजस्व 15.8% बढ़कर 1 लाख 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वहीं, आयात से मिलने वाला राजस्व 42.2% की वृद्धि के साथ 72,246 करोड़ रुपये रहा।
[02/11, 17:32] +91 96615 42400: यूक्रेन के सार्वजनिक हवाई हमले चेतावनी ऐप को हैक कर लिया गया था, जिसमें परमाणु और रासायनिक खतरों, सड़क पर लड़ाई और रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल की तैनाती की झूठी चेतावनी जारी की गई थी।
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि समझौता किए गए ऐप ने कीव और देश के अन्य हिस्सों में उपयोगकर्ताओं को खतरनाक सूचनाएं भेजीं। डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने एप्लिकेशन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया, जबकि हवाई हमले के सायरन सहित अन्य सार्वजनिक चेतावनी प्रणालियाँ कार्यशील रहीं।
इस बीच, राज्य समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रूस के आपातकालीन मंत्रालय का मोबाइल ऐप भी कथित तौर पर एक बड़े साइबर हमले की चपेट में आ गया। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या दोनों घटनाएं जुड़ी हुई थीं।
[02/11, 17:32] +91 96615 42400: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अपनी शीतकालीन राजधानी जम्मू से कामकाज फिर शुरू कर दिया है। 154 साल पुरानी द्विवार्षिक ‘दरबार मूव’ परंपरा के तहत सिविल सचिवालय, लोक भवन और अन्य सरकारी कार्यालय फिर से खुल गए हैं।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सिविल सचिवालय पहुंचने पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया और वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की।
[02/11, 19:02] anujvermalmp89890: अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान ने एसआईआर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी, अदालत में हलफनामा देकर कहा कि वह भारत में किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आप ओसीआई कार्ड धारक हैं, भारतीय नागरिक की तरह व्यवहार नहीं कर सकते और एसआईआर के बारे में बोलने या विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं था, अदालत ने यह भी पूछा कि बचपन से भारत में रहने और बॉलीवुड में पहचान बनाने के बावजूद उन्होंने भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली, कोर्ट ने उन्हें ओसीआई कार्ड धारक होने की याद दिलाई
More Stories
मथुरा 2 नवम्बर 26*मथुरा रिफाइनरी में 801 इंजीनियर रेजिमेंट की टीम ने किया तकनीकी अभ्यास
मथुरा 2 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय पार्षदगण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन
मथुरा 2 नवम्बर 26*84 कोस की परिक्रमा तीन राज्यों में कैद!आस्था का भूगोल बड़ा या सरकारों की सरहदें?