उन्नाव 2 नवम्बर 26*बीघापुर:- उन्नाव में भव्य कुब्रेश्वर शिव धाम मंदिर बनेगा…. पंडित प्रदीप मिश्रा
अपार जनसमूह भावविभोर होकर सुन रहा कथा।
उन्नाव *मै 30 साल से शिवपुराण कथा कह रहा हूं पर मुझे आज तक किसी ने एक इंच जमीन दान में नहीं दी तुमने 13 बीघे जमीन हमें दान दे दी अब तो उन्नाव में बाबा कुब्रेश्वर
शिव मंदिर धाम उन्नाव में बन कर रहेगा ।जहां शिक्षा से वंचित लोग शिक्षा गरीबों की चिकित्सा मिलेगी व समाज संस्कारित होगा व अपनी संस्कृति व सनातन की रक्षा होगी ।
यह घोषणा तहसील क्षेत्र के गांव गौरी में हो रही शिवदीप महा शिव पुराण कथा के चौथे दिन आयोजक अरुण सिंह के उन्नाव में अपने दूसरे स्थान बनाए जाने के रविवार व सोमवार को स्वागत के दौरान किए गए अनुरोध को स्वीकार कर व्यास पीठ पर बैठते ही पंडित प्रदीप मिश्रा ने भाव विह्वल होकर की ।
घोषणा सुन आयोजक अरुण सिंह जब फफक फफक कर रो पड़े तो अपने तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुला कर अपने हाथों से दुलराया और उनके आंसुओं को अपने हांथो से पोंछा ।
उन्होंने कहा अरुण तुम्हारी सेवा प्यार, समर्पण ,भक्ति भाव व उन्नाव के लोगों की इस भक्ति में न जाने क्या है कि तुम्हारे कुबेर धाम के दूसरे स्थान बनाए जाने के अनुरोध को हमारे बाबा शिव की कृपा से हम तुम्हे अनुमति देने से रोक नहीं सके । उन्होंने कहा मेरा जरूर उन्नाव से कोई पुराना रिश्ता है यह यहां के शिवभक्तों व अरुण तुमने साबित कर दिया है । मेरे पूर्वज भी बताते थे कि हम लोग उत्तर प्रदेश के है अब तो लगता है वह जनपद उन्नाव ही है ।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा गुरु व कुंवा का कार्य देना ही होता है मुझे कथा कहते 30 साल बीत गए पर आज तक किसी ने एक इंच जमीन दान में नहीं दी तुमने बाबा के धाम के लिए 13 बीघे जमीन दे दी धन्य हैं तुम्हे जन्म देने वाले माता पिता निसंदेह यह शिव कृपा का प्रतिफल है जो तुमको मिल रहा है ।
उन्होंने कहा जल ,अग्नि ,वायु कभी अशुद्ध नहीं होते ।शिव पुराण की उमा संहिता में उल्लेख मिलता है कि कलप नामक भक्त अपने मुंह में जल भर कर लाता था और शिवलिंग पर चढ़ाता था उसे शिव कृपा प्राप्त हुई शिव को पाना कठिन नहीं है बस विश्वास व लगन होनी चाहिए ।
उन्होंने पशुपति व्रत में शिव मंदिर में 5 दीपक जलाने के कारण को प्रमाणिकता प्रदान करते हुए बताया कि
शिव जी के पांच मुख है प कैलाश पर्वत पर पांच पर्वत व पांच द्वार है ।इन द्वारों पर नंदी ,कार्तिकेय मां अम्बा , गणेश ,सभी मौजूद हैं।इसे शिव आरती की पंक्ति ” एकानन चतुरानन पंचानन राजे ,हंसानन ,गरुणासन , वृष वाहन साजे की व्याख्या कर प्राणिकता बताई ।
उन्होंने भक्तों से कहा ब्रम्हा ,विष्णु ,महेश ,राम सहित सभी देवता शिव के ही स्वरूप हैं इसी लिए शिव देवों के देव महादेव कहे जाते हैं। यह सभी देवता सबको जोड़ने का कार्य करते हैं इस लिए आप सब इनके करीब रहो । इसकी प्रमाणिकता के लिए उन्होंने महाभारत के प्रसंग जब पांडव वनवास को जा रहे थे तो कृष्ण ने पांडवों से शिव आराधना करने का संदेश देने पर जब अर्जुन नाराज हुए तब उन्होंने पांडवों को यह साबित कर बताया कि सभी देवता शिव में ही समाहित हैं
पंडित प्रदीप मिश्रा ने
शिव मंदिर में नन्दी और कछुवे की मूर्ति क्यों स्थापित रहती है । उसको बताते हुए कहा कछुवा इंद्रियों को नियंत्रित करता है और नन्दी मन को ।
होके नन्दी पर सवार , काशी नगरी से आए भोलेनाथ ,
सुनके भक्तों की पुकार होके नन्दी पर सवार तथा “कर दिया मालामाल काशीवाले ने ,लुटा दिया भंडार काशीवाले ने “भजन पर भक्त जम कर झूमे , पूरा पंडाल शिवमय रहा आज चौथे दिन सोमवार होने की वजह से श्रोताओं का भारी जन सैलाब उमड़ा हालात यह रहे कि चारों तरफ अगर कुछ दिख रहा तो श्रोताओं का सिर्फ़ सैलाब ही दिख रहा था ।
उन्होंने श्रोताओं से दीपावली का पर्व जरूरतमंदों की मदद करके मनाने की अपील की । पूर्व सांसद जय प्रकाश रावत , सदर विधायक पंकज गुप्ता , बम्बा लाल दिवाकर , एम एल सी अरुण पाठक , अर्चना मिश्रा सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग भाजपा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश , कमलेश मिश्रा पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र प्रताप अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लखनऊ आदि लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया । पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रिंट मीडिया , इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा की जा रही रिपोर्टिंग तथा मौसम खराब होने के बावजूद पंडाल व रास्तों की बेहतर व्यवस्था को रातों दिन कार्य करके बेहतर से बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशाशन तहसील प्रशासन व आयोजक अरुण सिंह सहित आयोजन समिति की भूरि भूरि प्रशंसा की। सुंदरलाल बाजपेई, संजय सिंह, निर्भय सिंह लाला, विनोद सिंह, अभय सिंह, सुभाष गुप्ता, अनिल सिंह, उपेंद्र सिंह, डॉ मनीष सिंह सेंगर, अखिल गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सहयोगी व्यवस्थापन में रहे।
More Stories
मथुरा 2 नवम्बर 26*देश से मुस्लिम कयादत के साथ मुस्लिम नेताओं को ठिकाने लगाने पर तुली हुई है सरकारें : डॉ शेख
कौशाम्बी 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सहारनपुर 2 नवम्बर 26*यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ग्रामीण ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना*