April 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...*

नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

👇
*===============================*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के बीच नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रिया के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करना है

*2* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 को पेश करने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव रखने के साथ ही संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। विपक्ष ने इन प्रस्तावों पर आपत्ति जताई, जबकि सरकार का कहना है कि ये बदलाव देश की चुनावी व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं।

*3* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा कि केसी वेणुगोपाल विधेयकों के गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं कर सकते और वे केवल तकनीकी आपत्तियां ही उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बहस के दौरान विपक्ष को मजबूत जवाब देगी

*4* सपा की चले तो घरों की भी जाति तय कर दे; अखिलेश यादव को अमित शाह का तीखा जवाब

*5* लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। उन्होंने कहा कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की प्रगति से तय होती है।

*6* लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक और प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुकी है, मुझे इसमें कुछ और जोड़ना नहीं है।

*7* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष परिसीमन बिल का एकजुट होकर विरोध करेगा खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि विपक्ष संसद को खराब परिसीमन विधेयकों के जरिए हाईजैक नहीं होने देगा और लोकतंत्र पर इस हमले के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगा।

*8* सरकार की ओर से इस विधेयक को सामने रखने के साथ ही कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इन तीनों विधेयकों के पेश किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को सदन में लाने के खिलाफ आपत्ति जताई।

*9* डीएमके सांसद टीआर बालू ने सदन में पेश तीनों बिलों का विरोध करते हुए कहा, ‘ये तीनों बिल सैंडविच बिल हैं, हम विरोध करते हैं क्योंकि ये आपस में जुड़े हुए हैं। हमारी पार्टी इसका विरोध करती है। हमने काले झंडे दिखाए।’ उनके इतना कहते ही स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, ‘आप चाहे पीले झंडे दिखाओ या काले दिखाओ। इससे सदन को कोई फर्क नहीं पड़ता

*10* महिलाओं को 272, कुल सीट 815 और हर राज्य में 50 फीसदी इजाफा; संसद में बोली सरकार

*11* शुभेंदु बोले- TMC अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही, ममता ने कहा- पश्चिम बंगाल के लोग दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें

*12* संभल में बुलडोजर कार्रवाई: सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा-ईदगाह किया गया ध्वस्त, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

*13* आंध्र में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकरा गई बोलेरो गाड़ी; तीर्थ करने जा रहे 8 लोगों की मौत

*14* महाराष्ट्र के अकोला में पारा 44°C, वर्धा में स्कूल बंद, राजस्थान में बाड़मेर और उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म; 8 राज्यों में लू की चेतावनी

*15* TIME-100 सूची में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर, विकास खन्ना शामिल, दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट; मोदी, शाहरुख और सचिन भी रह चुके हैं हिस्सा

*16* भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी, US ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले- जनरल लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा; 11 अप्रैल तक मिली थी राहत

*17* घरेलू शेयर बाजार ने शुरूआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली के कारण लाल निशान पर आ गए हैं। इससे पहले, भारतीय बाजार के दो बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले।
*==============================*

Taza Khabar