*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
देहरादून23अगस्त25*भारी बारिश के कारण थराली में 10-12 घरों में काफी मलबा आ गया है, दो घर ढह गए हैं।
*देहरादून: उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया, “थराली में रात को हुई भारी बारिश के कारण थराली कस्बे और ऊपरी क्षेत्र में काफी मलबा आ गया है। 10-12 घरों में काफी मलबा आ गया है, दो घर ढह गए हैं। इसके अलावा 20-25 घरों में काफी जलभराव है। सड़कों और गलियों में काफी जलभराव है… एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, एक लापता है। 5-7 वाहन दबे हुए हैं, प्रभावित लोगों को तहसील लाया जा रहा है, उनके रहने-खाने की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी, SP, स्थानीय प्रशासन पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP सहयोग कर रहे हैं। 5 JCB लगाई गई हैं जो मलबा हटाने का प्रयास कर रही हैं… बिजली-पानी की लाइनें बहाल करने का काम चल रहा है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है, मुख्य सचिव ने व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है, उनके द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं…*

More Stories
मथुरा 23 अप्रैल 26* बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली23 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
लखनऊ23अप्रैल26*यूपीआजतकन्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*