मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 23अगस्त 25 *खाद की किल्ल्त पर AAP ने किया सभी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन*
मिर्जापुर*योगी सरकार की नाकामी से खाद के लिए तरस रहे किसान, आप मिर्जापुर ने किया तहसील सदर, चुनार, लालगंज में विशाल प्रदर्शन सरकार से किया किसानों को खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग*
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में विफल प्रदेश सरकार किसान विरोधी, सुनील कुमार पांडे एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आप
आम आदमी पार्टी किसानों के साथ वर्तमान सरकार किसानों की चिंता नहीं करती कालाबाजारी के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है प्रोफेसर बी सिंह जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी मिर्जापुर
प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है। इसी गंभीर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी मिर्जापुर में प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर शनिवार को मिर्जापुर के सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मिर्जापुर जनपद में सदर तहसील पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह चुनार तहसील पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लखन यादव एवं चुनार विधानसभा के अध्यक्ष संजय कुमार लालगंज तहसील पर ब्लॉक अध्यक्ष हलिया रामगोपाल कोल, एवं यूथ विंग हलिया के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडे सोनू के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया गया और मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा गया
तहसील सदर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सोनभद्र सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर किया गया । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आप मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि यह शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है।
उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की मांग है _
किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए,
खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो
दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो खेती का मौसम चल रहा है, लेकिन खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए ।
योगी सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुँचा रही है, किसानों को प्राथमिकता देकर अन्नदाता के हितों की रक्षा की जाए!
मिर्जापुर में प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रमाशंकर साहू जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता संतोष कुमार पांडे जिला महासचिव सत्यम त्रिपाठी जिला अध्यक्ष यूथ विंग राजेश श्रीवास्तव, राम सजीवन गौतम रविंद्र कुमार श्रीवास्तव नसीम खान आनंद कुमार सिंह यासीन खान सुनील श्रीवास्तव राजेश कुमार साहू राजू तिवारी संतोष सोनी संतोष विश्वकर्मा रविंद्र सिंह राजन सोनकर सुनील कुमार गुप्ता इलियास अहमद राजेश कुमार साहू कृपा शंकर पाल विकास कुमार विमल शंकर राकेश वर्मा एडवोकेट नगर अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ नियाज उल्ला खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मिर्जापुर जयप्रकाश रामबाबू यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मिर्जापुर रमेश कुमार गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष जैनेंद्र प्रसाद पाठक रविंद्र रविंद्र श्रीवास्तव आयुष जायसवाल इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26**सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता*
रायचूर कर्नाटक 21 सितंबर 26*भाकपा (माले) रेड स्टार की बैठक में आरएसएस के फासीवाद पर उठे सवाल*
हापुड़ 21 सितंबर 26*रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का भव्य स्वागत*