बड़ी खबर:
देहरादून08सितम्बर*प्रीतम पंवार भाजपा में शामिल, (UKD) का बड़ा नुकसान!
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक
देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के टिकट पर पहली बार 2002 में विधानसभा चुनाव जीतने वाले प्रीतम पंवार आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं प्रीतम पंवार 2012 में भी यमुनोत्री से दोबारा चुनाव जीते और पहले विजय बहुगुणा और बाद में हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे इसके बाद प्रीतम पंवार ने 2017 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय धनोल्टी विधानसभा से लड़ा और वह भारतीय जनता पार्टी के नारायण सिंह राणा को हराकर तीसरी बार विधानसभा में पहुंचे 2012 में मंत्री रहते प्रीतम पंवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी पार्टी से बर्खास्त कर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी थी। और आज प्रीतम पंवार ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर उत्तराखंड में क्षेत्रीय राजनीति की संभावना को एक प्रकार से छीण करने का काम किया है।
मजेदार बात यह है कि प्रीतम पंवार ने यमुनोत्री से उस दौर में कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले केदार सिंह रावत को दो बार हराया और एक बार केदार सिंह रावत ने प्रीतम पंवार को हराया अब दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी में है देखना है कि इन दोनों के बीच भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार का सामंजस्य बिठाती है और नारायण सिंह राणा का क्या करती है।

More Stories
बांदा 23 जून 26*मवई बुजुर्ग में भू-माफियाओं ने नवीन परती की सरकारी जमीन पर गाड़े पिलर, बीम डालने की तैयारी –
रोहतास23जून26*गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण (दक्षिण) द्वारा गहन निरीक्षण*
लखनऊ23जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें