देवरिया04मई*एसएचओ आसुतोष ने दहेज देकर वर वधू को दिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश क़े देवरिया जनपद अंतर्गत बरियार पुर थाना के एस एच ओ आशुतोष चेकिंग अभियान में निकले थे।चेकिंग के दौरान वो लहिलपार गांव के मंदिर पर भी पहुंचे।वहां उन्होंने एक शादी कार्यक्रम देखा।फिर दूल्हा दुल्हन के बारे में पता किया।ज्ञात हुआ कि लड़की के मां और बाप बचपन में ही गुजर गए। लड़की का पालन पोषण उसके मामा ने किया।लड़की के मामा भी निहायत गरीब है और किसी प्रकार शादी कर रहे है।बस फिर क्या था? एस एच ओ आशुतोष ने तुरंत बाजार से फ्रिज,पंखा,मिक्सर आदि मंगवाया और वर – वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही पुजारी जी से आग्रह किया कि मंदिर के सामान्य खर्च को माफ कर दे जिसे पुजारी ने खुशी – खुशी स्वीकार कर लिया।
ऐसे पुलिस अधिकारी को एक सैल्यूट तो बनता ही है।
जय हिन्द। ??
More Stories
मुजफ्फरनगर 26 सितंबर 26* तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी26 सितम्बर26*रहमतपुर में हुए बारिश से मकान गिरने से हुए हादसे से संबंधित
आगरा 26 सितम्बर 26*आगरा के डौकी में हुए सड़क हादसे से संबंधित