June 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 के अवसर पर उत्तरी रेलवे दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “सेफ फूड एवरीवेयर” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे स्टेशनों पर खाद्य सेवाओं से जुड़े वेंडरों, ठेकेदारों और फूड बिजनेस ऑपरेटरों को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया गया। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट।

नई दिल्ली के वार्ता कॉन्फ्रेंस हॉल में खाद्य सुरक्षा प्रकोष्ठ, उत्तरी रेलवे दिल्ली मंडल और एसोसिएशन ऑफ रेलवे फूड सेफ्टी ऑफिसर्स के संयुक्त तत्वावधान में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 पर एक व्यापक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, जींद और जाखल सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों से जुड़े वेंडिंग ठेकेदारों, फूड बिजनेस ऑपरेटरों और वेंडरों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के प्री-ट्रेनिंग असेसमेंट और खाद्य सुरक्षा विषयक प्रश्नोत्तरी से हुई, जिसके माध्यम से उनके ज्ञान स्तर का आकलन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. आत्मा सरोहा, प्रोग्राम डायरेक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दिल्ली सरकार एवं ब्रह्माकुमारी राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षक ने सुरक्षित भोजन और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों ही जनस्वास्थ्य के महत्वपूर्ण आधार हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता श्रीमती रीना कपूर ने खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता प्रबंधन और एफएसएसएआई अनुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
वहीं कार्यक्रम के संयोजक और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. कर्मवीर सिंह काजल ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य हैंडलिंग और उपभोक्ता स्वास्थ्य संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की शपथ ली और खाद्य सुरक्षा जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
रेलवे परिसरों में सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Taza Khabar