दिल्ली11सितम्बर24*70 साल से ऊपर सभी बुजुर्गों का फ्री में होगा इलाज, मोदी कैबिनेट की मंजूरी*
_केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज देने को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस कदम से 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।_
केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। अब 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग आयुष्मान भारत स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले यह योजना सभी वर्ग के बुजुर्गों को शामिल नहीं करती थी। अब 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 मई 26 *कोसी-गंडक पर भारत-नेपाल में बड़ा समझौता: काठमांडू बैठक में सुलझे बरसों पुराने पेंच*
पूर्णिया बिहार2मई26* जनगणना-2027 का आगाज: DM अंशुल कुमार ने किया पहले मकान का निरीक्षण,
बांदा2मई 26*श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद जी कि श्रृद्धांजलि में सेवा कार्य*