पूर्णिया बिहार2मई26* जनगणना-2027 का आगाज: DM अंशुल कुमार ने किया पहले मकान का निरीक्षण,
बोले- “सब करें सहयोग”
मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* देशभर में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत शनिवार से हो गई। पूर्णिया में भी मकान सूचीकरण और मकानों की गिनती का काम शुरू कर दिया गया।
*वार्ड-6 से हुई शुरुआत*
पहले दिन वार्ड नंबर-6 के एचएलवी नंबर-70 में पहला मकान चिन्हित कर गिनती का काम पूरा किया गया। मौके पर प्रगणक अंजलि कुमारी और पर्यवेक्षक अंबिका आनंद मौजूद रहीं। दोनों कर्मियों ने बारीकी से मकान का ब्यौरा दर्ज किया।
*डीएम ने खुद परखा जमीनी हाल*
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, भा०प्र०से० ने शनिवार को खुद फील्ड में उतरकर जनगणना कार्य का भौतिक निरीक्षण किया। डीएम ने निरंजन प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचकर प्रगणक से प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मकान मालिक से भी बातचीत कर जनगणना के महत्व को समझाया।
*”बढ़-चढ़कर लें हिस्सा”: डीएम*
निरीक्षण के बाद डीएम अंशुल कुमार ने जिलेवासियों से अपील की, “जनगणना-2027 देश के विकास की बुनियाद है। सभी पूर्णियावासी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जब प्रगणक आपके घर आएं तो सही जानकारी दें और पूरा सहयोग करें। आपकी एक जानकारी से सरकार की योजनाएं तय होंगी।”
*अधिकारी रहे मौजूद*
निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त समेत कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि पहले चरण में सिर्फ मकानों की सूचीकरण और गणना होगी।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,