राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति टोंक (राज.)
रामलाल गुर्जर संडीला
जिलाध्यक्ष
टोंक21अगस्त*जिला गुर्जर समाज टोंक की बैठक डाक बंगले में आयोजित की गई
आज दिनांक 21 अगस्त 2022 को जिला गुर्जर समाज टोंक की बैठक डाक बंगले में राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रामलाल गुर्जर संडीला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 27 अगस्त 2022 को सम्मानीय श्री कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के ‘अस्थि कलश’ यात्रा का टोंक आगमन पर 101 स्वागत द्वार, बैण्ड बाजों की धुनों के साथ हजारों मोटर साईकिलें और लाखों समाजबंधु व सर्व समाज द्वारा पुष्प वर्षा करके समाज के कोहिनूर सम्मानीय श्री कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्व समाज द्वारा कर्नल साहब की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करके कर्नल साहब को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सभी समाजबंधुओं ने एक स्वर से निर्णय लेकर उक्त यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जयपुर से पधारे यात्रा प्रभारी अत्तर सिंह एडवोकेट, रामराज गुर्जर चैयरमेन महुआ का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के पूर्व प्रधान टोंक जगदीश गुर्जर महुआ, हंसराज गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ, रामनिवास गुर्जर पूर्व चैयरमेन कृषि मंडी, रामदेव गुर्जर पार्षद, हरदेव करूण, देवलाल गुर्जर पूर्व सरपंच मंडावर, मन्नालाल मास्टर, सम्पत महुआ जिला परिषद सदस्य, मुकेश गुर्जर सरपंच घांस, विनोद बोकण बमोर, सुरेश गुर्जर हरसल, बद्री गुर्जर उस्मानपुरा, राजेश गुर्जर सवाई माधोपुर, सुरेन्द्र कुमार गुर्जर सवाई माधोपुर, ओमप्रकाश गुर्जर सरपंच, मोरपाल कमांडों, मन्नालाल गुर्जर, हरिराम गुर्जर एडवोकेट, देवराज खाटरा, हेमराज गुर्जर, हेमराज गुर्जर फौजी, जगदीश हतोना, लोकेश गुर्जर, कमलेश गुर्जर, अनुज गुर्जर, रामलाल लांगड़ी, मनराज गुर्जर काबरा, भैंरू काबरा आदि समाजबंधु उपस्थित थे।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*