झांसी31अक्टूबर*झांसी जिले की टहरौली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजना में सोमवार की सुबह हड़कंप मच गया।
जहां एक 20 वर्षीय युवक की कुएं में स्नान करने के लिए कूदने से मौत हो गई। टहरौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बिजना के बस स्टैंड पर किले के पास पुराने जमाने का एक चोपड़ा कुआं बना हुआ है। जिसमें गांव का ही छोटू अहिरवार पुत्र कठेल उम्र 20 वर्ष नहाने के लिए कूदा गया। लेकिन काफी देर तक जब वापस नही निकाला तो मौके पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाया गया। तो वही कुछ तैरने वाले युवकों ने कुएं में कूदकर छोटू को ढूंढ कर बाहर निकाला गया लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मृतक के पिता तथा संबंधित थाना पुलिस को दी गई।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
बांदा2मई 26*श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद जी कि श्रृद्धांजलि में सेवा कार्य*
लखनऊ2मई26*भू-माफिया के खिलाफ किसानों की शिकायत*
कानपुर नगर 2 मई26*नाबालिग ग़रीब बच्ची की मां की गुहार बेअसर, क्षेत्रीय जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ दिया जा रहा आश्वासन*