झांसी02अगस्त*कलयुगी पिता ने अपनी एक साल की मासूम को कुएं में फेंका।
झांसी02 सितंबर *। कलयुगी पिता ने अपनी ही एक वर्ष की मासूम बच्ची को कुएं में फेंक दिया है जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकाला लेकिन जब उसकी की मौत हो चुकी थी। उल्दन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाटी में खेमचंद पुत्र संतराम ने शराब के लिए पत्नी से रुपए मांगे पत्नी के मना करने पर दोनों के माध्य झगड़ा हो गया। जिससे शराबी पिता ने अपनी एक वर्ष की मासूम बच्ची को कुएं में फेंक दिया। जिससे मां की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए तथा पुलिस को सूचित किया गया। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची का शव कुएं से बाहर निकालवा लिया। उल्दन थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया है कि पुलिस ने बच्ची के शव को कुएं में से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है तथा परिजनों की तहरीर पर मामला भी दर्ज कर लिया है। और आरोपी पिता खेमचंद की तलाश की जा रही है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक झांसी।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,