झांसी 28 सितंबर *रेलवे स्टेशन पर मिली पिता और पुत्र की छत विछत लास
मऊरानीपुर एवं रोरा रेल्वे स्टेशन के मध्य रेल्वे लाईन पर पिता एवं पुत्र के क्षत-विक्षत हालत में शव पड़े मिले। जिसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों ने जीआरपीएफ पुलिस एवं संबंधित थाना क्षेत्र लहचूरा पुलिस में दी गई। जिससे जीआरपी पुलिस व लहचूरा थाना प्रभारी अमरनाथ सिंह यादव टीम सहित घटनास्थल पर जा पहुंचे। जहां पर मृतकों की पहचान समीपवर्ती ग्राम बम्होरी निवासी महेश विश्वकर्मा पुत्र खचोरेलाल 38 वर्ष एवं उसके पुत्र विशाल पुत्र महेश 11 वर्ष के रूप में मृतक की पत्नी ने पति तथा पुत्र के रूप में की। जिसमें बताया गया कि पिता और पुत्र दोनों निवाड़ी मध्यप्रदेश से आ रहे थे।
फिलहाल पिता, पुत्र कैसे दुर्घटना हो गये शिकार हो गए इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का अनुमान है कि ट्रेन से गलत दिशा में उतरते समय अचानक फिसल जाने के कारण हादसे का शिकार दोनों हो जाने से पिता पुत्र की दुखद मौत हो गई । रेल्वे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया