झांसी 18 अप्रैल24*घटकप्परों के साथ निकली गई ज्वारों की शोभायात्रा।
मऊरानीपुर । चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक क्षेत्र के गांवों में घट खप्परों में बोए गए ज्वारों की देवी भक्तों ने नौ दिनों तक श्रद्धा, भक्ति, भाव के साथ विशेष पूजा, अर्चना, देवी भजनों आदि के अलावा धार्मिक अनुष्ठान ग्रामीणों किए गए। जिसमें बुधवार नवमी तिथि के पावन पर्व पर ग्राम खिलारा, भण्डरा, बसरिया, धायपुरा, नयागांव, देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा, खकौरा, विरगुआं, कुवारपुरा, पठा, ढ़करवारा, हरपुरा, पंचमपुरा, परसारा,भदरवारा, अटारन, भिटारन, उसरन, बुखारा, सितौरा, खरकमाफ, बड़ागांव, रौनी, चुरारा, मथुपुरा, टकटौली, मैलवारा, बीरा, धोर्रा, बख्तर, कैलुआ, हीरापुर, सिंगरवारा, पिपरोखर, चकारा, रोरा, भटपुरा, घाटलहचूरा, बरौरा, पचबई आदि ग्रामों में बुधवार को ज्वारों की शोभायात्राएं गाजे बाजे देवी भजनों के साथ निकाली गई। जिसमें महिलाएं एवं कन्याएं सिर पर ज्वारों के घटकप्पर रखकर एवं देवी भक्त थालियों में दिवाले सजाकर देवी मंदिरों पर ले जाकर देवताओं को अर्पित किए।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।