झांसी 12दिसंबर* झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप,बोले कुछ लोग बीजेपी के झंडा लगाकर कर रहे माफियागीरी। भारतीय जनता पार्टी के झांसी सदर सीट से विधायक रवि शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि आपराधिक तत्व भाजपा का झंडा लगाकर झांसी में अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झांसी में कुछ ऐसे अपराधी मानसिकता के लोग हैं, जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है, तबसे अपनी गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा लेना, दस-दस बाउंसर लेकर चलना, अवैध खनन, अवैध परिवहन, टोल वालों के साथ मारपीट करना, टोल न देना जैसे काम करते हैं। अभी झांसी आरटीओ की एक रिपोर्ट आयी थी कि बहुत सारे ऐसे ट्रक पाए गए, जो अवैध खनन में लिप्त हैं। इन पर स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के नंबर प्लेट लगे हुए हैं। राजस्व की क्षति के साथ-साथ सरकार की छवि को बिगाड़ने वाले लोग है। विधायक ने कहा कि इस तरीके के लोगों का जब मैं विरोध करता हूँ तब वे मेरे पीछे पड़ते हैं। अभी एक ऑडियो चला था, जिसमें झांसी का एक माफिया कह रहा था कि डी आई जी को बुला लो, एसएसपी को बुला लो, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। ऐसी मानसिकता के लोग हैं जो डीआईजी और एसएसपी से भी नहीं डरते। बिना अफसरों की मिलीभगत से अवैध परिवहन, अवैध खनन, ओवर लोडिंग, टोलों पर दादागिरी, जुएं के अड्डे, शराब की भट्ठियां नहीं चलाई जा सकती। इसमें निश्चित रूप से पुलिस के नीचे के अफसरों की मिलीभगत होगी। मध्य प्रदेश से लगा हुआ झांसी का बार्डर है, वहां टेंट लगाकर जुआं खिलवाने का काम हो रहा है। वहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलने आ रहे हैं और बड़ी राशि मिल रही है अधिकारियों, कर्मचारियों, सिपाहियों और थानों को।
विधायक ने आगे कहा कि पहले कबूतरा जाति के लोग परम्परागत रूप से शराब बनाने का काम करते थे। आज झांसी जनपद के बार्डर पर शराब की अवैध भट्ठियां चलाने का काम राजनीतिक संरक्षण में भाजपा का झंडा लगाकर सभी बिरादरी के लोगों ने शुरू कर दिया है। इस तरह की गतिविधियां मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत है। इन सब बातों को लेकर हमने मुख्यमंत्री को पत्र दिया था। बुंदेलखंड की एक तरह से झांसी राजधानी है। झांसी में रहने वाला व्यापारी यदि खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेगा तो यह कल्पना कैसे साकार होगी कि यहां स्वरोजगार उत्पन्न हो, पलायन खत्म हो और डिफेन्स कॉरिडोर में उद्योगपति आये। उद्योगपति आएगा कैसे जब इस तरह के अपराधी विधायक, डीआईजी और एसएसपी को गाली गलौज कर रहे हों। विधायक को जान से मारने की धमकी देते है। विधायक ने आगे कहा कि हमने एक पत्र मुख्यमंत्री जी को दिया था। इसकी जांच झांसी आई हुयी है। जब हम अवैध गतिविधियों को रोकने की बात करते हैं तो इस तरह के लोग चर्चा करते हैं कि विधायक जी की गाड़ी पर ट्रक चढ़वा देंगे।विधायक जी मरे मिलेंगे। विधायक जी मरे मिलेंगे, यह ठीक है लेकिन जनता की जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते। झांसी में दिन में जब नो एंट्री होती है, इलाइट चौराहे पर बाइस चक्का ओवर लोड ट्रक घूमता हुआ मिलेगा। पुलिस भयभीत है ऐसे लोगों से। गाड़ियों पर स्पेशल नाम की पट्टी लगी है। सबको मालूम है। यह गैंग है जो भाजपा का झंडा लगाकर काम करती है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*