झांसी 12 दिसंबर। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी।
इसी के चलते एक बार फिर कबूतर डेरा पर बड़ी कार्यवाही की गई। आपको बता दें कि उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय नारायण मिश्रा एवं थाना सकरार पुलिस द्वारा कस्बा सकरार स्थित कबूतर डेरा पर कार्यवाही की गई । इस दौरान पुलिस ने दर्जन भर ड्रम में भरे हुए लहन को मौके से नष्ट किया साथ ही शराब निर्माण की अन्य सामग्री को नष्ट किया। पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा लगातार एक के बाद एक अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते कबूतर डेरा पर हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी को देखते कबूतर डेरा खाली हो गया। तो वहीं मौके पर पुलिस ने लहान एवं शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार