झांसी 09 नवंबर। निकाय चुनाव के वोटर सूची तैयार की जा रही है।
जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं तो वही ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए भी जा रहे हैं लोग कहीं बाहर रहने लगे है। वार्ड नंबर 19 मऊरानीपुर नगर पालिका क्षेत्र के कुछ लोगों के द्वारा एसडीएम को वार्ड में से 175 नाम काटे जाने की शिकायत से अवगत कराया गया। वार्ड नंबर 19 गांधी गंज मऊरानीपुर में रहने वाले धीरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र मंगल ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वार्ड में से करीब 175 लोगों के नाम काट दिए गए है। जो कि एक लंबे समय से वोट डालते हुए आ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने बीएलओ के समक्ष लोगों की समस्या को सुना साथ ही मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया। इसके साथ ही उप जिला अधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही साथ ही निष्पक्ष मतदाता सूची बनाए जाने का आश्वासन शिकायतकर्ता को दिया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
गुजरात 30 सितम्बर 26*अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 526 किलो हेरोइन-मेथामफेटामाइन जब्त
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *बायसी में जिलाधिकारी का आंगनवाड़ी केंद्र पर औचक निरीक्षण, सेविकाओं को किया सम्मानित*
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष