झांसी 01 दिसंबर *। खेल कूद का मैदान विकसित कराये जाने की मांग।
ग्राम पंचायत धायपुरा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव के खेल के मैदान को विकसित कराये जाने की मांग करते हुए बताया कि ग्राम में खेल के मैदान के लिए जमीन है जिस पर हर वर्ष कबड्डी, क्रिकेट, बालीवाल आदि टूर्नामेंट आयोजित होते है लेकिन जमीन समतल नही है। जिससे ठीक तरीके से खेल सम्पन्न नहीं हो पा रहे है। मुन्ना यादव, अरुण रावत, दीपक, नीरज यादव, रोहित रावत, अजय गुप्ता, संजीव साहू, मुकेश अहिरवार, राहुल अहिरवार, बृजकिशोर आदि ने जिला प्रशासन से गांव के खेल के मैदान को विकसित कराये जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
कवि ऋतुराज को जनवादी लेखक संघ की श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर 26 *तीसरी बार MLC बने डॉ. एनके यादव, NDA ने कोसी में मारी हैट्रिक
झांसी 29 अक्टूबर 26*पांच करोड़ के जेवर व 15 लाख की नगदी से भरे व्यापारी के 2 बैग लेकर संदिग्ध फरार*