झाँसी28दिसम्बर24*गरीब सब्जी वालों पर ही बुलडोजर चलाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर योगी सरकार हुई सख्त।
झाँसी से गिरजाशंकर रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
🛑झांसी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब सब्जी वालों की सब्जी पर ही बुलडोजर चलाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर योगी सरकार सख्त हो गई है। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी को हटा दिया गया है। संविदा कर्मचारी की सेवा ही समाप्त कर दी गई है। गुरुवार को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के बाद सरकार की तरफ से एक्शन का आदेश हुआ है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं की सब्जी पर बुलडोजर चलाने वाले का निर्देश देने वाले अतिक्रमण रोधी दस्ते के प्रभारी बृजेश वर्मा को हटा कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारी सुदेश सिंह की सेवाएं समाप्त की गईं हैं। झांसी नगर निगम ने पटरी विक्रेताओं को हुई क्षतिपूर्ति का भुगतान भी किया है।
मंत्री का कहना है कि किसी भी स्तर पर अतिक्रमण के नाम पर लोगों का उत्पीड़न और कार्मिकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेहड़ी, पटरी विक्रेताओं और ठेला खोमचा लगाने वाले दुकानदारों को हटाते समय पूरी संवेदनशीलता बरतने का निर्देश भी दिया है। मंत्री ने इस घटना में नगर निगम के कार्मिकों द्वारा किए गए इस असंवेदनशील व अमानवीय कृत्य पर गहरा दुःख भी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा पटरी विक्रेताओं के हितों के प्रति संवेदनशील है। किसी भी रूप में उनके हितों को कुचलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कृत्य प्रभारी अतिक्रमण रोधी दस्ता द्वारा नगर निगम के किसी भी उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाए बगैर किया गया है। यह घोर लापरवाही है। इसके लिए प्रभारी के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाही की गई है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल