झाँसी25अगस्त*बरसाती मौसम में झोपड़ी के सहारे अन्ना मवेशियों के फसलों को बचाने के लिए किसान कर रहे रखवाली।
झांसी 25 अगस्त। क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विचरण कर रहे छुट्टा जानवरों से खरीफ फसलों की रखवाली बरसाती मौसम में खेतों पर झोपड़ी के सहारे दिन रात पहरेदारी करके किसानों को करनी पड़ रही है। जबकि क्षेत्र में अनेक ग्राम पंचायतों में गौशालाएं बनी होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में आवारा जानवर छुट्टा घूम रहे है। ग्राम कदौरा निवासी किसान देवप्रकाश अहिरवार ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में आवारा गौवंश छुट्टा घूम रहा है। जिससे उर्द, मूंगफली, मूंग, तिल, ज्वार आदि खरीफ की हरी भरी फसलों की रखवाली दिन रात खेतों पर झोपड़ी के सहारे अंधेरी रातों में मजबूरी में करनी पड़ रही है। जबकि इस सीजन में खेतों में अनेक जहरीले जीव-जंतुओं का आवागमन बने रहने से डर लगा रहता है। वही खिलारा, नयागांव, बरुआमाफ, पठा, कंदौरा, देवरीघाट, पुरवा, सितौरा, बुखारा ,परसारा, भदरवारा, अटारन, भिटारन,ऊसरन, परसारारा, मथूपुरा आदि ग्रामों में अभी तक गौ आश्रय केंद्र नहीं बनने से इन गांवों के किसानों को खरीफ फसलों की रखवाली करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने मऊरानीपुर खंड विकास अधिकारी से वंचित गांवों में सरकारी गौ आश्रय केंद्र बनबाये जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
मिर्ज़ापुर 21 अप्रैल 26*The Family Dental Hospital’ का भव्य शुभारंभ:
नोएडा 21 अप्रैल 26*महादेव अपार्टमेंट में चुनाव स्थगित: *नई मतदाता सूची में सभी भवन स्वामियों को शामिल करने की मांग तेज*
गोंडा21 अप्रैल 26*थाना परसपुर के डेहरास में गोलीकांड की घटना से ह्ड़कंप,