गरौठा झांसी*
झाँसी10अप्रैल24*एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में कोतवाली गरौठा में शांति समिति की बैठक हुई।
*कोतवाली गरौठा में शांति समिति की बैठक उप जिलाधिकारी गरौठा श्वेता साहू एवं पुलिस क्षेत्राधिकार गरौठा रामवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई*
गरौठा झांसी।आगामी त्यौहार को लेकर आज मंगलवार को कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी श्वेता साहू एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें उप जिलाधिकारी ने ईद एवं चैत्र नवरात्री के साथ कस्बा में निकलने वाले रामनवमी के जुलूस एवं अंबेडकर जयंती के जुलूस को लेकर दिशा निर्देशन दिए। वही त्योहारों को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने हिंदू मुस्लिम समुदाय से जुड़े सभी गणमान्य नागरिकों से आगामी त्योहार मिल जुलकर शांति सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
वहीं इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन की गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्था बनाए जाने हेतु उन्होंने अपने विचार साझा किये इसके साथ उन्होंने कहा की सभी लोगों को शासन की गाइड लाइन का पालन करना होगा।
इसके साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रामनवमी के जुलूस को लेकर जुलूस आयोजक धीरज मिश्रा एवं अंबेडकर जयंती के जुलूस के आयोजक राधेलाल मिस्त्री को दिशा निर्देश दिए कि डीजे धीमी आवाज में बजाए तेज आवाज में डीजे नहीं बजाये जाएंगे।
पुराने रूट से ही जुलूस निकल जाएंगे कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाएगी।
इसके साथ उन्होंने ईदगाह में साफ सफाई विद्युत व्यवस्था एवं पानी की व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष को निर्देश दिए।
पीस कमेटी की बैठक का प्रमुख उद्देश्य सभी त्योहारों और महापुरुषों की जयंती शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं।
इस मौके पर अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज ,कस्बा इंचार्ज दिनेश गिरि ,नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, हाजी सुलेमान ,सहित कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व पत्रकार साथी मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*