June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी02मार्च24*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र कार्यालय प्रभारी को 11सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

झाँसी02मार्च24*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र कार्यालय प्रभारी को 11सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

झाँसी02मार्च24*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र कार्यालय प्रभारी को 11सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
झांसी। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश सचिव गिरजा शंकर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र   वाराणसी में 10 मार्च स्वतंत्रता सेनानी परिजनों के महाकुंभ में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं 22 प्रांतों , उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से जिलाध्यक्ष/ जिला संयोजक अपनी सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनायेगे । वाराणसी तेलियाबाग सरदार पटेल अतिथि गृह  पत्रकार वार्ता में कही।
        पत्रकार वार्ता से पूर्व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक से स्वतंत्रता सेनानी परिजनों का प्रतिनिधि मंडल 11 सूत्रीय मांगपत्र भेंट करते हुए,10 मार्च को होने वाले सम्मेलन का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में झांसी से गिरजा शंकर राय,बांदा से डा. संजय द्विवेदी , कानपुर रामकुमार स्वतंत्र, आकाश पांडेय, कार्यक्रम संयोजक अजय गुप्ता वाराणसी रहे।
   बनारस के तेलियाबाग सरदार पटेल अतिथिगृह पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल पटना, राष्ट्रीय समन्यवक हरिराम गुप्ता कानपुर,राष्ट्रीय प्रवक्ता नित्यानंद शर्मा नईदिल्ली, मुकेश मर्चेंट प्रदेशाध्यक्ष लखनऊ, प्रदेश महासचिव डॉ संजय द्विवेदी बांदा, प्रदेश समन्यवक गिरजा शंकर राय झांसी, कार्यक्रम संयोजक अजय गुप्ता वाराणसी , राम कुमार स्वतंत्र कानपुर द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।
    बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के लगभग दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की स्थिति एवं मूल्य के कल्याण की रुप रेखा तैयार करना है ।सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रह्लाद प्रसाद प्रजापति द्वारा किया जायेगा।सम्मेलन का विचारणीय विषय 2047 का भारत कैसा हो राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानी परिवार की भूमिका ,स्वदेशी स्वावलंबन व स्वर और रोजगार,की स्थापना,देश के प्रति जुनून कायम करना  नैतिक मूल्यों की स्थापना पर जोर उपभोक्तावादी संस्कृति पर प्रहार तथा आर्थिक असमानता को दूर करना चरित्रता की स्थापना पर रहेगा।
    उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित कर अयोजक द्वारा कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की।
                                    भवदीय
                        ( गिरजा शंकर राय)
                            प्रदेश सचिव
Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.