जोधपुर31दिसम्बर*अहमदाबाद के कपड़ा व्यापारी के साथ लाखो की ठगी*
अहमदाबाद मे हरी ओम मार्किट मे कपड़े का व्यवसाय करने वाली फर्म मित क्रिएशन के मालिक विनोद सोनी ने बताया की मनीष बालानी नाम के दलाल ने दिल्ली के कपड़ा व्यापारी लवली क्रिएशन मालिक लवली जैन तथा नितिन इंटरप्राइजेज मालिक नितिन जैन के साथ मिल कर लाखो रूपये का माल लेकर लवली क्रिएशन का 14 लाख 72 हजार तथा नितिन इंटरप्राइजेज का 3 लाख 10 हजार का चैक बाउंस करा दिया | विनोद सोनी ने ज़ब दिल्ली के व्यापारी को चैक बाउंस की जानकारी दी तो उनके द्वारा किसी तरह का कोई लेन देन नहीं है तथा मे आपको जानता ही नहीं हु ऐसा कह कर कॉल काट दिया | विनोद सोनी का ये जवाब सुन कर पैरो तले जमीन खिसक गयी तथा उसने ज़ब मनीष बालानी से सम्पर्क किया तो उसका फ़ोन भी कई दिनों से स्विच ऑफ बता रहा है | नितिन इंटरप्राइजेज के मालिक नितिन जैन के खिलाफ सफल मार्किट के व्यापारी के. आशीष ने भी एक चैक बाउंस का धारा 138 के तहत न्यायलय मे मामला दर्ज किया गया है | पीड़ित विनोद सोनी ने कालूपुरा पुलिस स्टेशन मे आरोपी लवली जैन, नितिन जैन तथा दलाल मनीष बालानी पर धोखाधडी का आवेदन प्रस्तुत किया है | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत