जोधपुर27दिसम्बर*ग्राहक जागरण पखवाड़ा का कार्यक्रम रिक्तियां भेरू जी के प्रांगण में हुआ संपन्न*
रिपोर्टर चेतन चौहान
उपभोक्ता कानून और और ग्राहकों के अधिकारों की जानकारी माध्यमिक और उच्च शिक्षा में विषय हो जरूरी,,,,,,,धर्मेंद्र सोनी
आज 26 दिसंबर रविवार को सायं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर की और से रिक्तियां भेरू जी के प्रांगण में ग्राहक जागरण पखवाड़ा के तहत ग्राहक जागरण पखवाड़ा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जागरण कार्यक्रम में 350 पत्रक वितरित किए गए।
प्रांत अध्यक्ष ने आमजन ,ग्राहकों को आह्वान किया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है।
प्रांत सचिव धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि ग्राहक पंचायत निशुल्क मार्ग दर्शन केंद्र पर अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हे,और संगठन के पदाधिकारी दर्ज प्रत्येक समस्याओं को विषय विशेषज्ञ से कानूनी जानकारी लेकर समस्या का निराकरण हेतु स्वयं ग्राहक को जागरूक करने की जानकारी से अवगत करवाता है।और सचिव ने कहा कि माध्यमिक ,और उच्च शिक्षा में उपभोक्ता कानून और उनके अधिकार के विषय हो अनिवार्य, इसे लागू करने हेतु माननीय प्रधान मंत्री को लिखेंगे पत्र।
कार्यक्रम में डा.सुशील जैन,और नरेंद्र सिंह बडगुजर ने भी आंमजन को संबोधित किया।मदन लाल शर्मा,अशोक शर्मा, विजय राज घारू,खिवसिंह,राकेश व्यास,राजेश रांकावत की उपस्थिति रही।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*