जोधपुर22अक्टूबर*स्कूल में बालिका सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित.
रोहट: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारडा पाली,में आज गुरुवार को मिशन महिला शक्ति, जोधपुर पाली फोरलेन के सीएसआर प्रबंधन के बैनर तले प्रधानाचार्य ज्योति गोस्वामी के मार्गदर्शन में बालिका सम्मान सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने छात्र-छात्राओं को भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में बालिकाओं और महिलाओं का सम्मान करने तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई। ज्योति गोस्वामी ने शपथ में बालिका एवं महिला के अधिकारों एवं मर्यादा का हनन न करने तथा उनके विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंजलि सोनी,सुचिता चौधरी,हेमलता वर्मा सविता विजय श्री शर्मा,कविता सोलंकी,सीमा धोलिया संगीता वैष्णव एवं पैरामेडिकल स्टाफ गोविंद बंजारा,शिवपुरी,खुशाल अरोरा सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने शपथ ली।
स्थान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खारडा
दिनांक : 21/10/2021
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*