जोधपुर21जनवरी*मैनकाइंड फार्मा ने कोरोना मे शहीद पुलिसकर्मीयो का किया सम्मान*
रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर
दिग्गज दवा निर्माता कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने कोरोना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को 3-3 लाख की सहायता राशि प्रदान की ।
आज दिनांक 21/01/2022 को पुलिस आयुक्त कार्यालय जोधपुर मे पुलिस आयुक्त श्री जोश मोहन एवं पुलिस उपायुक्त श्री विनीत बंसल की प्रेरणा से कोरोना में शहीद हुए पुलिसकर्मी देवाराम की पत्नी श्रीमती गंगा देवी एवं शहीद रामचंद्र सिंह की पत्नी श्रीमती सुरेंद्र कंवर को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री चैन सिंह महेचा के कर कमलों द्वारा दिया गया
मैनकाइंड फार्मा के रीजनल सेल्स मैनेजर श्री महेश बत्रा जी ने कहा की कंपनी के मालिक श्री रमेश जुनेजा की पहल पर मैनकाइंड फार्मा ने 100 करोड रुपए का फंड कोविड-19 में शहीद हुए फ्रंटलाइनर जैसे डॉक्टर केमिस्ट, नर्सिंग कर्मी एवं पुलिस स्टाफ को देना तय किया है यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है।
पुलिस आयुक्त श्री जोश मोहन एवं पुलिस उपायुक्त श्री विनीत बंसल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री चैन सिंह महेचा जी ने मैनकाइंड फार्मा का तहे दिल से धन्यवाद किया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* मिशन शक्ति अभियान: छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रूड़की रोड स्थित ए.सी.एन. हॉस्पिटल सील,,,
कौशाम्बी 14 अक्टूबर 26*रामलीला मंच पर परशुराम का रौद्र रूप और लक्ष्मण के करारे जवाब देखने उमड़ी जनता*