जोधपुर01नवम्बर23*रेलवे स्टेशन से 95 लाख रुपये और 11 किलो चांदी बरामद।
राजस्थान न्यूज़ डेस्क, जोधपुर आरपीएफ ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों के सामान की चैकिंग की। आरपीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों के बैग से 95 लाख कैश और 8 लाख 61 हजार कीमत की 11 किलो चांदी जब्त की है।
जोधपुर स्टेशन पर जांच करते हुए टीम ने दो लोगों ने रुपयों से भरा बैग और चांदी बरामद की। दोनों के पास सामान का लेखा-जोखा नहीं था। दरअसल, विधानसभा चुनाव के चलते आरपीएफ स्टाफ रेलवे में अवैध शराब, कैश और हथियारों की संभावित तस्करी में निगरानी के लिए अलर्ट मोड पर है। आरपीएफ की टास्क टीम जगह-जगह तैनात है, जो ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों पर नजर रख संदिग्ध यात्रियों के सामान की तलाशी ले रही है।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_