जैसलमेर ।
स्कूल बस के पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई। तेज स्पीड के कारण संतुलन बिगड़ गया और ड्राइवर संभाल नहीं पाया। बच्चे बस के नीचे दब गए। सड़क खून से लाल हो गई। बच्चे और स्कूल बैग इधर-उधर बिखर गए। बच्चों की चीख से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर घायल बच्चे जोधपुर रेफर
जेतपुरा गांव के पास आज सुबह साढ़े 10 बजे हादसा हुआ। एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की बस का ड्राइवर बच्चों को लेने गया था। 30-40 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। बस की तेज स्पीड के कारण जेतपुरा फांटा के पास बस पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार मच गई। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एम्बूलेंस को सूचना दी। पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और बस के नीचे दबे बच्चों को एक-एक कर निकालना शुरू किया, लेकिन तब तक दो बच्चों की मौत हो गई। 24 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। शवों और घायलों को फलसूंड के राजकीय अस्पताल भेजा। गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। रिपोर्टर चेतन चौहान
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 9 अक्टूबर 26*डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर पालिका चरखारी ने तेज किया दवा छिड़काव अभियान,
मथुरा 9 अक्टूबर 26*बैकफुट पर आए शुभांकर मिश्रा,प्रेमानंद जी महाराज से जुड़े सभी वीडियो हटाये
लखनऊ9 अक्टूबर 26*बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मान्यवर कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि