जालौन4मई26*भीषण सड़क हादसा:झपकी बनी काल,छह की मौत; चार गंभीर रूप से घायल*
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।सोमवार सुबह कालपी कोतवाली क्षेत्र में हादसे में छह लोगों की मौत हो गई,जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ,जहां अयोध्या से उरई लौट रही एक कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक ललितपुर जिले के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे।सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची चालक को अचानक झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टक्कर हो गयी।टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ घायल लगभग एक घंटे तक कार के केबिन में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।
*हादसे के बाद मची चीख-पुकार*
कार में कुल 10 लोग सवार थे,इसमें शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत,दीपक तिवारी,हरिमोहन तिवारी,भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी,स्वामी प्रसाद तिवारी,मनोज और देशराज शामिल बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*10 मिनट तक मेडिकल कॉलेज के बाहर तड़पते रहे घायल*
घायलों को लेकर एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर पहुंची,लेकिन घायलों को उतारने के लिए वहां पर कोई भी वार्ड बॉय नहीं नहीं था।हालत यह रही कि घायल 10 मिनट तक एंबुलेंस में ही तड़पते रहे इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और इमरजेंसी के अंदर पहुंचाया,जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

More Stories
मिर्जापुर4मई26*मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन रवाना
लखनऊ4मई26*हुसैनाबाद घंटाघर के पास अवैध रूप से प्राइवेट बसों का स्टैंड बना जनता की हादसे का कारण,
दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिल्लीकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें