जालौन19मई*जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता चुनौतीपूर्ण चोरी की वारदात का पुलिस की संयुक्त टीम ने किया खुलासा
अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने पुलिस लाइन में किया चोरी का खुलासा
बीती आठ मई की रात को अंतर्राज्यीय चोर गिरोह ने कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर में ज्वेलर्स की दुकान व घर को बनाया था निशाना
पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार के निर्देशानुसार मदारीपुर में हुई करोड़ो की चोरी की घटना को खोलने के लिए पुलिस की चार टीमें जिसमे एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान, सर्वलाइंस प्रभारी योगेश पाठक, कुठौंद थानाध्यक्ष रमेश मिश्रा व एक अन्य टीम को गठित किया गया था जिसका नेतृत्व सीओ जालौन संतोष कुमार कर रहे थे उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम ने ७०प्रतिशत मॉल के साथ पांच अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
पकड़े गए चोर मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के रहने वाले है
इस संबध में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया है कि पकड़े गए चोरों का एक संगठित गिरोह है जोकि बड़ी वारदात को अंजाम देते है पुलिस की टीमें लगातार अन्य राज्यो में जाकर दबिशे दी जा रही है ताकि शेष ३०प्रतिशत मॉल व अन्य भागे हुए चोरों को गिरफ्तार किया जा सके
उन्होंने बताया है की जनपद की सर्वलाइंस टीम व एसओजी की टीम की इतनी बड़ी करोड़ो की चोरी को खोलने में अहम भूमिका रही है और शीघ्र ही अन्य चोरो को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा
जालौन से मोहित शर्मा न्यूज़ यूपीआजतक
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा