जयपुर27जून25*एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप – 2025 में एमपीएस इंटरनेशनल के आशीष शर्मा ने कांस्य पदक किया अपने नाम*
एमपीएस इंटरनेशनल के खेल शिक्षक आशीष शर्मा ने वियतनाम में आयोजित एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्शल आर्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया । प्रशंसनीय है कि आशीष शर्मा के दृढ़ संकल्पित मार्गदर्शन में विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है । विद्यालय की शान में चार चाँद लगाने वाली इस उपलब्धि की सराहना करते हुए विद्यालय सचिव श्री दीपक जी सारड़ा व भवन मंत्री श्री महेश जी चांडक ने कहा कि खेलों के प्रति समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों के लिए मिसाल होते हैं तथा उन्हें भी इस क्षेत्र में अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। प्राचार्या श्रीमती मंजू शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक यदि जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करे तो विद्यार्थी के मानस पटल पर अपनी छवि स्थापित कर लेता है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है