जयपुर19 मार्च 26*अजमेर आरएएस परीक्षा 2024 30 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र,
अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित*
*जयपुर:* अजमेर। आरएएस/ आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 26 दिसम्बर तथा 18 मार्च को जारी परिणाम में उत्तीर्ण 30 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने का लिंक 19 से 23 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। आयोग सचिव ने बताया कि विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने के बाद ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा।
आरपीएसी ने आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2024 के क्रम में विभिन्न आरक्षित वर्गों में अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 नए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों में विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक और विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। सफल घोषित किए गए इन अभ्यर्थियों को 19 से 23 मार्च तक अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना है। साथ ही विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों मेडिकल परीक्षण के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में उपस्थित होना होगा। आयोग सचिव ने बताया कि यह परिणाम पूरी तरह प्रोविजनल है और यदि कोई भी अभ्यर्थी विज्ञापन की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो किसी भी स्तर पर उसकी पात्रता निरस्त की जा सकती है। साक्षात्कार की तिथियों के संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,