जयपुर15मई23*खुलकर हंसना स्वस्थ्य रहने का राज।
—सिविल लाइन योगा क्लब का हास्य सम्मेलन।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट यूपीआजतक।
जयपुर । हास्य सप्ताह के तहत सिविल लाईन योगा क्लब ने शनिवार की सुबह सिविल लाईन स्थित राजभवन गार्डन में खुलकर हंसी के ठहाके लगाए । योग गुरू कांता गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर हास्य सम्राट आर डी बाहेती का नागरिक अभिन्नदन भी किया गया समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास थे। सुबह 6ः00 बजे से बाहेती के नेतृत्व में हजारों लोगों ने ठहाके लगाए। कार्यक्रम दो घण्टे तक चला।
हास्य सम्राट और समाज सेवी आर डी बाहेती ने कहा है कि स्वस्थ्य रहने के लिए हास्य ही सबसे बडा उपाय है। रोजाना खुलकर हंसने से आदमी निरोगी रहता है। बाहेती हास्य सम्मेलन मे मुख्य वक्ता के रूप मे बोल रहे थे ।
मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचियरावास ने कहा कि आज की तनाव भरी जिंदगी में ठहाके लगाने से ही जीवन मे खुशियाँ लाई जा सकती है। इस मौके पर सिह ने बाहेती को क्लब की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट किया । अभिनंदन पत्र का वाचन माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी महेश चांडक ने किया । दोनों अतिथियों को सामजिक कार्यकर्ता महेश ताबी , प्रशांत कोशल , एडवोकेट सुभाष गुप्ता ने साफा पहनाया ।
अनिता चौधरी ,मीना साहू बीना रस्तोगी सुनीता प्रधान और डा आशा ने पुष्प गुच्छ भेट कर अतिथियों का स्वागत किया। अंत में बाहेती और सिंह के साथ सैकड़ो लोगों ने दस मिनट तक जमकर ठहाके लगाए। योग गुरू कांता गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

More Stories
लखनऊ9मई26*स्टिंग ऑपरेशन में “रेप” का फर्जी गैंग चलाने वाली सरगना की कारगुजारियां उजागर !!
लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बांदा 9 मई 26*समाज और संस्कृति की रक्षा का दायित्व शिक्षकों पर है: शिव शंकर सिंह*