जम्मू-कश्मीर01दिसम्बर23* हंदवाड़ा में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एलईटी के दो सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर, 30 नवंबर . जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार कर हंदवाड़ा में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने आतंकवादियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं.
पुलिस ने एक बयान में कहा, “हंदवाड़ा पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ की टीमों के साथ प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आतंकवादी सहयोगियों परवेज अहमद डार और शौकत अहमद शेरगुजरी की शिनाख्त पर टूटीगुंड जंगल से हथियार बरामद किए. दोनों टूटीगुंड हंदवाड़ा के निवासी हैं.”
पुलिस ने कहा, “एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. उक्त मामले में और अधिक गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद है.”

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*