जमुई2जून2026*साथ साथ पढ़ रही छात्राओ ने आपस मे प्रेम विवाह कर लिया
बिहार के जमुई में BPSC से चयनित सरकारी टीचर नयनश्री कुमारी ने अपनी फुफेरी बहन राखी कुमारी से शादी कर ली। शादी से पहले नयनश्री ने राखी का जेंडर चेंज करवाया। इस जेंडर चेंज को कराने के लिए नयनश्री ने 8 लाख का लोन भी लिया।
अब दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। राखी अब राहुल बन गया है। राहुल की मां का कहना है- शादी की जानकारी फोन से मिली। दोनों साथ रहती थी लेकिन प्रेम-संबंध है इसकी जानकारी नहीं थी। लड़का-लड़की होते तो लोग ध्यान देते। दोनों बालिग हैं, अपनी इच्छा से शादी किए हैं, हम लोग क्या ही कहें।
असल में 2019 से नयनश्री और राहुल साथ रहते थे। 11-12वीं साथ में कोचिंग की। दोनों ने जिद करके एक जगह से ग्रेजुएशन किया। हॉस्टल में एक कमरे में साथ रहे। नयनश्री के पिता सरकारी कर्मचारी हैं, भाई प्राइवेट नौकरी करता है।

More Stories
चित्रकूट23जुलाई26*जंगल में प्रेमी के हाथ-पैर बांधकर छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार*
लखनऊ23जुलाई26*यूपी में राशनकार्ड धारकों को मिलेगा सम्मान, राशन दुकानों पर बैठने के लिए मिलेंगी कुर्सियां और पेठा – गुड*
गोरखपुर23जुलाई26*गोरखपुर सिक्स लेन फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन*