जबलपुर24जुलाई24*झाड़ी के पीछे जैसे ही शौच करने बैठा, वैसे ही 16 फुट के अजगर ने दबोचा*
जबलपुर (मध्य प्रदेश) के जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अजगर ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शौच करने गया था। वह झाड़ियों के पीछे बैठा था। तभी घात लगाकर करीब 16 फुट लंबे अजगर ने उसे दबोच लिया व्यक्ति झटपटाता रहा लेकिन अजगर ने उसे नहीं छोड़ा। जान मुश्किल में फंसती देख व्यक्ति ने तुरंत जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। मामला जबलपुर के कल्याणपुर गांव का है ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से ली जान व्यक्ति पर अजगर अपना शिंकजा कसता जा रहा था। शख्स चिल्लाया कि कोई मेरी जान बचा लो। शोर सुनने के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। वहां का नजारा देख सभी लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला किया लेकिन अजगर ने शख्स को नहीं छोड़ा। इसके बाद युवक ने चारों तरफ से अजगर पर ताबड़तोड़ लाठियों से वार किया। कुछ देर बाद अजगर ने जब दम तोड़ा तो उसकी शख्स पर पकड़ ढीली पड़ी। अजगर के शिंकजे से छूटने के बाद शख्स ने राहत की सांस ली अजगर ने पैर और गले में बना दिया था फंदा

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले दो लोगों में मारपीट एवं गोलीबारी*
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*