छपरा३१ जनवरी २६ * बिहार के छपरा से लगभग 22 किलोमीटर दूर मढोरा के पास जवईनियां गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर
बिहार के छपरा से लगभग 22 किलोमीटर दूर मढोरा के पास जवईनियां गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो न सिर्फ दिल दहलाती है, बल्कि इस बात के लिए सोचने पर भी मजबूर करती है कि हम किस तरह का समाज बना रहे हैं। मामला कुछ यूं है कि गांव में एक गरीब महिला की मौत हो जाती है तो गांव से कोई कंधा देने वाला नहीं आया आखिरकार दो बेटियों ने ही मां को कंधा दिया और मुखाग्नि भी दी।
बताया जा रहा है कि गरीबी इतनी है कि समाज ने मुंह फेर लिया गांव वाले कंधा देने भी नहीं आए बेटियों ने जैसे-तैसे अंतिम संस्कार तो कर दिया लेकिन अब तेरहवीं के लिए बेटियां दर-दर भटक रही हैं। दोनों बेटियां अब गांव के साथ-साथ प्रशासन से मां के श्राद्ध के लिए मदद की गुहार लगा रहीं हैं। उन्होंने जैसे-तैसे अंतिम संस्कार तो कर दिया लेकिन तेरहवीं के लिए न तो पैसे हैं और न कोई सहारा और न ही कोई मदद करने वाला है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन और समाज आगे आए तो दोनों बेटियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*