छत्तीसगढ़29जनवरी24*:छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हाथी को करंट देकर मार डाला, टुकड़ों में काटकर अंगों को दफनाया, तीन आरोपी गिरफ्तार*
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक हाथी को करंट देकर मारने, उसे टुकड़ों में काट कर अलग-अलग जगहों पर दफनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया वन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पिछले महीने घुई वन मंडल सीमा क्षेत्र के अंतर्गत धुरिया गांव के पास जंगल में बिजली के तार का जाल बिछाया, जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गयी।
*हाथी के अंगो को काटकर दफना दिया*
उन्होंने बताया कि तीनों ने अपना अपराध छुपाने के लिए हाथी के शव को कथित तौर पर टुकड़ों में काट कर 12 अलग-अलग जगहों पर दफना दिया। अधिकारी ने बताया कि वन कर्मियों ने रविवार को धुरिया गांव के रहने वाले आरोपियों नरेन्द्र सिंह, जनकू राम और रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वन अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की।
*सूरजपुर में हाथी को करंट देकर मार डाला*
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है और उनके बयानों के आधार पर हाथी के विभिन्न अंग जंगल से बरामद किए गए हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच वर्ष में 70 से अधिक हाथियों की मौत की सूचना मिली है। इनमें मौत के कारणों में बीमारी और आयु से लेकर बिजली के झटके तक शामिल हैं।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*