चित्रकूट31जनवरी2023*ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का चला चाबुक।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल चित्रकूट
चित्रकूट जिले के युवा कुशल प्रशासक एवं यशस्वी जिलाधिकारी अभिषेक आनंद लगातार ओवरलोड वाहनों पर अधिकतर बैठकों खनिज अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को दिशा निर्देश दिए जाते हैं कि किसी कीमत पर जनपद में ओवरलोडिंग यातायात कि शिकायत ना हो और ओवरलोड वाहन पर सख्त कार्रवाई की जाए लेकिन थाना पुलिस प्रभारियों की शिथिलता के कारण ओवरलोडिंग पर विराम जनपद में लग नहीं पा रहा। जबकि जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक जनपद की ओवर लोडिंग रोकने के लिए प्रयासरत है
आपकों बताते चलें ज़िले में ओवरलोड वाहनों की धमाचौकड़ी से सड़कों की हालत दिन बा दिन बदद्दर है इसी को दृष्टिगत रखते हुए कल देर रात खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, राजापुर तहसीलदार संजय अग्रहरी,,नायाब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह आदि संयुक्त टीमें ने सरधुवा थाना अंतर्गत अर्की मोड़ पर ओवरलोड चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग अभियान के तहत चार ट्रकों को सीज करते हुए तीन ट्रकों का ई- चलान किया इतनी बड़ी कार्रवाई होने से ओवरलोड वाहन चालको में हड़कंप मच गया है। जनपद चित्रकूट में ओवरलोड संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार सप्ताह भर यह अभियान चलाया जाए तो निश्चित ही ओवरलोड वाहन मालिकों के हौसले परास्त होंगे।

More Stories
कानपुर नगर7अगस्त26*48 घंटे में मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, पुलिस टीम सम्मानित*
कानपुर नगर7अगस्त26*अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण*
पंजाब7अगस्त26*एडवोकेट हरप्रीत सिंह के ड्राईवर संदीप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया