पंजाब7अगस्त26*एडवोकेट हरप्रीत सिंह के ड्राईवर संदीप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
केक काटकर दी शुभकामनाएं, सभी ने उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की
अबोहर, 7 अगस्त (शर्मा/सोनू) : एडवोकेट हरप्रीत सिंह के ड्राइवर संदीप सिंह का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं तथा उपस्थित सभी लोगों ने संदीप सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों एवं शुभचिंतकों ने संदीप सिंह के अच्छे व्यवहार, मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके जीवन में निरंतर सफलता और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, चिमन लाल, नेहाश्री, सिमरन सोढी, बंटी अनेजा, जगदीश कुमार, पलक रानी, सिमरन, काजल सहित अन्य गणमान्य लोग एवं मित्रगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने संदीप सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
फोटो :2, संदीप सिंह का जन्मदिन मनाते वकील।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर7अगस्त26*48 घंटे में मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, पुलिस टीम सम्मानित*
कानपुर नगर7अगस्त26*अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण*
मथुरा 7 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।*