चित्रकूट20मई2023*राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु बैठक संपन्न।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट अपर जिला जज / सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 20.05.2023 को राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 21.05.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु विष्णु कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। फार्रुख इनाम सिद्दीकी अपर जिला जज /सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा बताया गया कि आगामी लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण के लिये विशेष बल दिया गया।
उक्त बैठक में रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रथम अपर जिला जज, दीप नारायण तिवारी विशेष न्यायाधीश एस०सी/एस०टी०/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री विनीत नारायण पाण्डेय विशेष न्यायाधीश पाक्सो, श्री संजय कुमार-V अपर जिला जज/ त्वरित न्यायालय, सूर्यकान्त धर दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्रकूट, श्रीमती विदुषी मेहा सिविल जज (सी०डि०), श्रीमती अदिति सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सुश्री संघमित्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी सिविल जज ( जू० डि०) एफ०टी०सी० उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर13 मई26*चंद रुपयों के लालच में सड़को पर बढ़ती अराजकता व शहर में अपराध और अपराधियों की बनी हुई है मौज*
अयोध्या13मई26*। डॉ. फातिमा हसन रिज़वी एक ऐसा नाम, जिसे गरीबों की उम्मीद के रूप में याद किया जा रहा
कानपुर नगर13मई26*किसानों में आक्रोश, भूमि अधिग्रहण पर बड़े विद्रोह की आशंका*