February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट15जून23डीएम अभिषेक आनंद ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

चित्रकूट15जून23डीएम अभिषेक आनंद ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

चित्रकूट15जून23डीएम अभिषेक आनंद ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने विषेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण चित्रकूट के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने स्टाफ के बारे में जानकारी लिए एवं उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के अंतर्गत बोर्ड भी लगवाए। उन्होंने यह भी कहा कि नाप कराकर बाउंड्री वाल को पूर्ण कराएं । उन्होंने कहा जो लाभार्थी आते हैं उनको अवगत कराने के लिए बाहर एक काउंटर बनवाएं। उन्होंने अवर अभियंता को निर्देशित किए कि सरकारी कार्य योजना के लिए एक नोटिस बोर्ड लगाए एवं लाइटिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा नोटिस बोर्ड पर नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले नक्शा भी बनवाएं । जिलाधिकारी ने कहा कि खोह व शिवरामपुर में प्रवेश द्वार पर जिला विकास प्राधिकरण का बोर्ड भी लगवाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी न्यायिक/सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्रीमती बन्दिता श्रीवास्तव, अवर अभियंता आनंद प्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र सिंह, ड्राफ्टमैन श्री रामेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Taza Khabar