लखनऊ२४ फरवरी २६ *लखनऊ के जियामऊ स्थित 58,534 वर्गफीट जमीन पर भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) का नया प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी चल रही है।
लखनऊ के जियामऊ स्थित 58,534 वर्गफीट जमीन पर भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) का नया प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी चल रही है।
हालांकि जमीन की लीज डीड में नियमों का पेंच फंस गया है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने एलडीए और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने लीज शर्तों में बदलाव से इनकार कर दिया।
यह जमीन वर्ष 2000 में नगर निगम और दीनदयाल सेवा न्यास के बीच 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी। लीज के मुताबिक यहां सामुदायिक रसोई संचालित होनी थी। अब इसी जमीन पर पार्टी मुख्यालय बनाने की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
आरोप है कि मामले को सुलझाने के लिए बैकडोर प्रयास किए गए। शनिवार को नगर निगम के विशेष सदन में इससे जुड़ा प्रस्ताव बिना विस्तृत चर्चा के पास कर शासन को भेज दिया गया। सपा और कांग्रेस पार्षदों ने प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। अब अंतिम निर्णय शासन स्तर पर होना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

More Stories
मथुरा 18 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 04 भैंस व 03 छोटी पड़िया के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 18 जून 26- OPERATION CONVICTIONथाना छाता जनपद मथुरा ।
सहारनपुर १८ जून २०२६ * आवारा सांड के प्रकरण में एसडीएम नकुड से मिले ग्रामीण,सांडों को गौशाला भेजने की मांग की