चित्रकूट08अप्रैल*अपर पुलिस अधीक्षक ने मानिकपुर एवं मारकुण्डी में सुनी फरियादियों की शिकायतें, निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जनपद चित्रकूट के मानिकपुर तहसील अंतर्गत दिनाँक-08.04.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना मानिकपुर एवं थाना मारकुण्डी में थाना समाधान दिवस का आजोजन किया गया । महोदय द्वारा आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये । भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरण में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके जाकर जांचकर निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान थाना मानिकपुर में उपजिलाधिकारी मानिकपुर सतीश चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर वीर प्रताप सिंह, थाना मारकुण्डी में थानाध्यक्ष मारकुण्डी श्री अनिल कुमार तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

More Stories
सुलतानपुर3मई26*सुबह से आंधी-तूफान संग तेज बारिश, प्रशासन ने घरों में रहने की दी सलाह*
बाराबंकी3मई26*9 मई को जिले में होगा लोक अदालत का आयोजन
नई दिल्ली3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें…