चित्रकूट 19 अप्रैल* चित्रकूट पुलिस 16 घण्टे में स्कूटी चोरी की घटना का सफल अनावरण किया। एक चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद*
संवाददाता – संजय मिश्रा यूपी आजतक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट 19 अप्रैल* चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी गुलाब त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जिलाकारागार श्यामदेव सिंह तथा उनकी टीम द्वारा स्कूटी चोरी की घटना का 16 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त गिरफ्तार किया तथा चोरी की स्कूटी बरामद की ।
उल्लेखनीय है कि दिनाक 17.04.2023 को समय 18.14 बजे वादिया श्रीमती सरोज यादव पत्नी रामेश्वर प्रसाद यादव निवासी पाण्डेय कालोनी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा कोतवाली कर्वी में सूचना दी गयी कि ज्ञान भारती स्कूल के पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी नम्बर यूपी0 96 एम 3304 चोरी कर ली है । इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 232/2023 धारा 379 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी द्वारा चौकी प्रभारी जिलाकारागार को स्कूटी की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया । चौकी प्रभारी जिलाकारागार द्वारा अथक प्रयास करते हुये सुरागरसी पतारसी से पर दिनाँक 18.04.2023 को समय करीब 10.30 बजे अभियुक्त बउवा उर्फ नरेन्द्र यादव पुत्र सुरेशचन्द्र यादव निवासी गोल तालाब कुंजनपुरवा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के घर से चोरी की स्कूटी नम्बर यूपी0 96 एम 3304 बरामद की गयी । चोरी की स्कूटी बरामद के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी की गयी ।

More Stories
अबोहर पंजाब30जून26*श्री शिव मंदिर व्हाईट टैम्पल में हर रोज शाम को लगता है लंगर
रोहतास30जून26*85 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल: NH-19 शिवसागर पुल पर भरा घुटनों तक पानी | जॉइंट से टपका पानी,
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*